सिलीगुड़ी के पानीटंकी इलाके में दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवकों की मौत
सिलीगुड़ी के पानी टंकी इलाके में हुई एक दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। तीन अन्य घायल भी हुए हैं। जानिए कैसे हुई यह दुर्घटना।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 12:34 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 12:34 PM (IST)
सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। सिलीगुड़ी के खोरीबाड़ी थाना अंतर्गत पानीटंकी के समीप सीमलतला रामधनजोत में रविवार की देर रात एक बाइक दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन व्यक्ति गंभीर रूप में घायल हैं। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज व निजी हॉस्पिटल में चल रहा है।
घटना के संबंध में खोरीबाड़ी थाने के ओसी भूषण छेत्री ने बताया कि पानी टंकी के समीप सीमलतला रामधनजोत में दो बाइकों द्वारा कंटेनर को पीछे से धक्का मारने के क्रम में बाइक पर सवार तीन व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि तीन व्यक्ति गंभीर रूप में घायल हो गये।
छेत्री ने बताया कि मृतकों में अपूर्व सिन्हा (21), ठाकुर दास बर्मन (23) और संजीव सिंह (18) शामिल हैं। सभी वारिसजोत मदन जोत के रहनेवाले थे। सुभाष बर्मन, सचित्र बर्मन और रीपण राय गंभीर रूप से घायल हैं। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।
इस घटना के करीब तीन घंटे पहले सेवक में भी एक दुर्घटना हुई थी। इसमें सिलीगुड़ी की ही एक महिला की अपने दो बच्चों के साथ मौत हो गई थी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें