दार्जिलिंग, मिरिक, कर्सियांग एवं कालिम्पोंग में 15 हजार विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाने का लक्ष्य
सार्की समाज कालिम्पोंग जिला समिति एवं सार्की बोर्ड के संयुक्त आयोजन में पौधरोपन किया गया।
कालिम्पोंग, संवादसूत्र। सार्की समाज कालिम्पोंग जिला समिति एवं सार्की बोर्ड के संयुक्त आयोजन में पौधरोपन किया गया। दोनों संस्था के सदस्य ने मिलकर स्थानीय डेलो परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए।
सार्की समाज जिला समिति अध्यक्ष उदय मंगान्ती, उपाध्यक्ष डी. बी. सार्की, सुमन सार्की, सार्की बोर्ड उपाध्यक्ष कुन्दन मग्रान्ती आदि की उपस्थिति में उतिस, चिलाउने, तितीरी, सिरिस, पानीसास जैसे विभिन्न प्रजातियों के 300 से अधिक पौधे लगाए गए।
पश्चिम बंगाल सार्की विकास एवं सांस्कृतिक बोर्ड उपाध्यक्ष कुन्दन मग्रान्ती के अनुसार बोर्ड ने 2018- 2019 तक 15 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।
इसी योजना अन्तर्गत दार्जिलिंग, मिरिक, कर्सियांग में उक्त कार्य खत्म होने के बाद इस दिन कालिम्पोंग में उक्त अभियान के तहत पौधे लगाए गए।
पौधरोपण का उद्देश्य पर्यावरण को योगदान देने के साथ पहाड़ को भूस्खलन के प्रकोप से बचाना है। इसके साथ बोर्ड विभिन्न जगहों में स्वास्थ्य शिविर कर मानव स्वास्थ्य में सुधार लाने की योजना बना रहा है। पहाड़ के पर्यावरण बचाने सार्की समाज के विभिन्न पहल अन्तर्गत पौधरोपण किया गया।