चोरी का तेल बरामद, दो धराए
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी पुलिस के लगातार अभियान के बाद भी इंडियन ऑयल से तेल चोरी की घट
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : पुलिस के लगातार अभियान के बाद भी इंडियन ऑयल से तेल चोरी की घटना जारी है। गुप्त जानकारी के आधार पर न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस ने रविवार की रात अभियान चलाकर भारी मात्रा में चोरी का तेल बरामद करने के साथ हो दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में असित साहा और हीरेन बर्मन शामिल हैं। न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी काफी लंबे समय से तेल चोरी के अवैध कारोबार में लिप्त हैं। पुलिस के कई अभियान में ये बच निकलने में सफल रहे थे। रविवार रात को न्यू जलपाईगुड़ी थाने की सफेद पोशाक की पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर इनके घर से भारी मात्रा में चोरी का तेल बरामद किया है। दोनों आरोपी को सोमवार जलपाईगुड़ी अदालत में पेश कर दिया गया है।