2022 तक टीबी मुक्त होगा सिक्किम : घतानी
आगामी 2022 तक सिक्किम पूरी तरह क्षय रोग टीबी से मुक्त होगा।
गंगटोक, जागरण संवाददाता। आगामी 2022 तक सिक्किम पूरी तरह क्षय रोग टीबी से मुक्त होगा। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एके घतानी ने यह एलान मंगलवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहीं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आयोजित टीबी शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेते हुए घतानी राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
शिखर सम्मेलन का उद्घाटन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बतौर मुख्य अतिथि किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए घतानी ने कहा कि केंद्र सरकार से राज्य को टीबी मुक्त बनाने के लिए आवश्यक मदद की अपेक्षा है। राज्य सरकार द्वारा इस कार्य को मुहिम बनाकर ग्रामीण स्तर पर भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दिशा में राज्य सरकार द्वारा पूर्व से ही कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। हालांकि इन कार्यक्रमों को गति प्रदान करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को उचित सहयोग प्रदान करना ही होगा।
जिससे आगामी 2022 तक लेकिन इससे गति प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय को भी शामिल होना होगा। ताकि आगामी 2022 तक टीबी मुक्त बनाने की मुहिम को सफलता पूर्वक लक्ष्य तक पहुंचाया जा सके।