तराई शक्ति ने मनाया बाल-दिवस
फोटो जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी तराई शक्ति ने वार्ड नंबर 5
फोटो
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी :
लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी तराई शक्ति ने वार्ड नंबर 5 में अपने स्थायी प्रोजेक्ट नारी शिक्षा संस्थान में जाकर बाल- दिवस मनाया। ये प्रोजेक्ट वार्ड पार्षद दुर्गा सिंह के निवास स्थान पर चल रहा है।
इस कार्यक्रम में वहां की अध्यापिका एवं पढ़ने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। उन्हें उपहारस्वरूप शाल, कॉपी ,पेंसिल आदि दिए गए।
इस अवसर पर वहा की पार्षद दुर्गा सिंह ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के माध्यम से लड़कियों और महिलाओं को पढ़ने का अवसर मिलता है। वे साक्षर होती हैं। साथ ही कई सेवाएं क्लब की ओर से उपलब्ध करवाई जाती है। इस शिक्षा अभियान के तहत सप्ताह में पाच दिन यहा की महिलाओं को शिक्षित किया जा रहा है। इस अभियान का लाभ 40 अनपढ़ महिलाएं ले रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष रितु बंसल, परमानेंट प्रोजेक्ट की कार्यक्रम संयोजक रंजना साह, कृष्णा अग्रवाल, जनसंपर्क अधिकारी भारती बिहानी सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।