युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं स्वामी विवेकानंद
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : रामकृष्ण मिशन आश्रम, सेवक रोड, सिलीगुड़ी की ओर से स्वामी विवे
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : रामकृष्ण मिशन आश्रम, सेवक रोड, सिलीगुड़ी की ओर से स्वामी विवेकानंद के शिकागो में दिए वक्तव्य के 125 वर्ष होने की उपलक्ष्य में भक्त सम्मेलन का आयोजन मातृ भवन, सेवक रोड में किया गया।
इसी क्रम में ध्यान व जप किया गया। जिसके माध्यम से बताया गया कि जीवन में शांति किस प्रकार से पाई जा सकती है। स्वस्थ जीवन के लिए इनको अपनाना बेहद आवश्यक है। स्वामी अक्षयानंद महाराज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने देश के नाम को रोशन कर दिया था। शिकागो में दिए उनके भाषण को आज भी याद किया जाता है। वे युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। वहीं संस्था की ओर से गोरांगचंद्र दास ने स्वामी रामकृष्ण के योगदान को याद किया। उनकी जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इसी क्रम में भक्ति संगीत के कार्यक्रम में लोक संगीत पेश किया गया। इसी कड़ी में रामकृष्ण आश्रम, साहुडांगी में कार्यक्रम आयोजित किया गया।