Move to Jagran APP

सिक्किम में बर्फबारी, असर सिलीगुड़ी पर, ठंड ने अचानक दी दस्तक, तापमान का पारा लुढ़ककर 22 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

सिक्किम के लाचुंग तथा यांगतांग वैली में बर्फबारी हुई है। इस कारण सिलीगुड़ी तथा आसपास के इलाकों में भी मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार सुबह दिन की शुरुआत ठीक ही हुई। मौसम पूरी तरह से साफ था लेकिन दोपहर 1200 बजे के बाद मौसम ने मिजाज बदल लिया।

By Vijay KumarEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 05:06 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 05:06 PM (IST)
सिक्किम में बर्फबारी, असर सिलीगुड़ी पर,  ठंड ने अचानक दी दस्तक, तापमान का पारा लुढ़ककर 22 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
धूप गायब हो गई और कई स्थानों पर कोहरे का असर देखा गया।

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : पड़ोसी राज्य सिक्किम में कई स्थानों पर बर्फबारी का सीधा असर सिलीगुड़ी तथा आसपास के इलाके पर पड़ा है. यहां बृहस्पतिवार सुबह ठंड ने अचानक दस्तक दे दी. कल तक आमतौर पर तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस था, जो बृहस्पतिवार सुबह लुढ़क कर 28 डिग्री सेल्सियस हो गया। जैसे-जैसे समय गुजरा तापमान का पारा लुढ़क कर 22 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दोपहर बाद सिलीगुड़ी में ठंड का असर होने लगा। धूप गायब हो गई और कई स्थानों पर कोहरे का असर देखा गया। 

loksabha election banner

सिक्किम के लाचुंग तथा यांगतांग वैली में बर्फबारी

मिली जानकारी के अनुसार सिक्किम के लाचुंग तथा यांगतांग वैली में बर्फबारी हुई है। जिसके कारण सिलीगुड़ी तथा आसपास के इलाकों में भी मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार सुबह दिन की शुरुआत ठीक ही हुई। मौसम पूरी तरह से साफ था, लेकिन दोपहर 12:00 बजे के बाद मौसम ने अपना मिजाज पूरी तरह से बदल लिया। कोहरे एवं बादल ने सूरज को अपने आगोश में ले लिया। 

शुक्रवार को मौसम सामान्य होने की उम्मीद जताई 

खिली धूप धीरे-धीरे गायब हो गई और लोगों को ठंड महसूस होने लगा। मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कल शुक्रवार को मौसम सामान्य होने की उम्मीद है. आज रात को तापमान का पारा और गिरेगा. इसके लुढ़क कर 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. जबकि शुक्रवार को तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. इसके साथ ही अगले 1 सप्ताह तक मौसम भी साफ रहेगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.