Move to Jagran APP

नेपाल जाते छह रोहिंग्या सिलीगुड़ी के पानीटंकी एरिया में गिरफ्तार

इतनी कड़ाई के बावजूद रोहिंग्या का भारत में घुसपैठ थम नहीं रहा है।

By Rajesh PatelEdited By: Published: Sun, 10 Feb 2019 10:08 AM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 10:08 AM (IST)
नेपाल जाते छह रोहिंग्या सिलीगुड़ी के पानीटंकी एरिया में गिरफ्तार
नेपाल जाते छह रोहिंग्या सिलीगुड़ी के पानीटंकी एरिया में गिरफ्तार
सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। सिलीगुड़ी के पास भारत-नेपाल सीमांत पानीटंकी से एसएसबी की 41वीं बटालियन की टीम ने एक महिला समेत छह रोहिंग्या घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है। गहन पूछताछ के बाद जब यह स्पष्ट हो गया कि ये सभी रोहिंग्या घुसपैठिए ही हैं तो उन्हें खोरीबाड़ी थाना की पुलिस को सौंप दिया गया। इनके नाम सैदुल हक, जुबेर अहमद, मोहम्मद इदरीश, मोहम्मद रियाज,अली अहमद और जानू आरा है।        
     खोरीबाड़ी थाना प्रभारी भूषण छेत्री ने बताया कि नेपाल जाने के क्रम में महिला समेत छह संदिग्धों को शुक्रवार की देर शाम ही दबोचा गया। गहन जांच पड़ताल में घुसपैठ होने की बात स्वीकारे जाने के बाद उसे खोरीबाड़ी थाना को सौंपा गया है। सीमा पर तैनात एसएसबी की टीम ने इनको रोका था। जांच के बाद पाया कि ये सभी स्वयं को कभी बांग्लादेशी तो कभी असम राज्य के रहने वाले बता रहे थे। कोई भी प्रमाणित कागजात नहीं दिखाए जाने के बाद सभी को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार सैदुल हक नेपाल में वर्षों से रह रहा है। इन लोगों को भी नौकरी के लिए नेपाल ले जा रहा था। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.