कार के दरवाजे में छुपा रखी थी 600 ग्राम ब्राउन शुगर, सिलिगुड़ी में ड्रग्स तस्करी की साजिश का खुलासा; लाखों रुपये बरामद
सिलीगुड़ी में दुर्गा पूजा के दौरान ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है। प्रधान नगर पुलिस और एसओजी ने एक ...और पढ़ें
-1792319053423_m.webp)
सिलीगुड़ी में ब्राउन शुगर तस्करी का पर्दाफाश
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी । दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल में भी ब्राउन शुगर की तस्करी लगातार जारी है। लग्जरी कार से ब्राउन शुगर की डिलीवरी करने पहुंचे दो युवकों को प्रधान नगर थाना पुलिस ने देररात दबोचा है।
दार्जिलिंग मोड़ पर स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) और प्रधान नगर थाना की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर एक काले रंग की लग्जरी कार से करीब 600 ग्राम ब्राउन शुगर और छह लाख रुपये नकद बरामद किए। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सुमित महतो (21) और तस्लीम रजा (27) के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुमित कालियागंज और तस्लीम डालखोला का निवासी है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को रविवार सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
-1792319127967.webp)
सप्तमी की रात मादक पदार्थों की तस्करी की गुप्त सूचना एसओजी को मिली थी। इसके बाद एसओजी और प्रधान नगर थाना की पुलिस आम पोषक में दार्जिलिंग मोड़ पर निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान वहां पहुंची काले रंग की संदिग्ध लग्जरी कार (डब्ल्यूबी 59 जे 8384) को रोककर तलाशी ली गई।
कार में सवार दोनों युवकों से पूछताछ के दौरान उनके जवाबों पर संदेह होने के बाद पुलिस ने वाहन की बारीकी से तलाशी ली। इस दौरान कार के दरवाजे के अंदर काले रंग की प्लास्टिक में लिपटा ब्राउन शुगर का पैकेट मिला।
वहीं, कार में रखे एक बैग से 500 रुपये के नोटों के 12 बंडल बरामद हुए। इनकी कुल राशि छह लाख रुपये बताई गई है।पुलिस इस गिरोह की अन्य कड़िया जोड़ने में जुटी है।
