गुरुगोविंद सिंह के जन्मोत्सव पर शहर में धूमधाम के साथ निकाला गया नगर-कीर्तन
गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा के तत्वावधान में गुरु गोविंद सिंह के 352वें जन्मोत्सव पर नगर कीर्तन सेवक रोड स्थित स्थानीय गुरुद्वारे से निकाला गया। इसका शहर में भव्य स्वागत किया गया।
By Edited By: Published: Fri, 11 Jan 2019 11:54 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 11:55 PM (IST)
सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा के तत्वावधान में गुरु गोविंद सिंह के 352वें जन्मोत्सव पर नगर-कीर्तन किया गया। स्थानीय गुरुद्वारा से शुरू नगर-कीर्तन सेवक रोड, विधान रोड, हिलकार्ट रोड, एयरव्यूह मोड़ सहित अन्य कई इलाकों से होते हुए गुजरा।
इस मौके पर गुरुग्रंथ साहिब को नगर की परिक्रमा भी कराई गई। जहां-जहां से गुरुग्रंथ साहिब की सवारी निकली उस रास्ते की सफाई श्रद्धालुओं के द्वारा बहुत ही श्रद्धा के साथ की गई। पंच प्यारे भी शामिल हुए। काफी तादाद में महिला, पुरुष और बच्चे इसमें शामिल हुए। इसी क्रम में रागी जत्था गुरुदेव सिंह ने शबद कीर्तन पेश किए।
गतका नामक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। जिसमें बहुत ही खूबसूरती के साथ तलवारबाजी इत्यादि को प्रस्तुत किया गया। नगर कीर्तन में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह नाश्ते-पानी की भी व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही गुरु गोविंद सिंह की जयंती 13 जनवरी को मनाई जाएगी।
इस दिन डाढ़ी जत्था भाई लखविंदर सिंह और रागी जत्थे की ओर से कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। दोपहर में अटूट लंगर का कार्यक्रम होगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें