केंद्र ने 11 विभिन्न जातियों को जनजाति की मान्यता नहीं दी : एसआरपी
जागरण संवाददाता गंगटोक अनुसूचित जनजाति की सूची से वंचित राज्य के 11 विभिन्न जातियों को जनज
जागरण संवाददाता, गंगटोक : अनुसूचित जनजाति की सूची से वंचित राज्य के 11 विभिन्न जातियों को जनजाति की मान्यता नहीं दिला पाने का मुख्य जिम्मेदार केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू है। बुधवार को यह आरोप सिक्किम रिपॉब्लिकन पार्टी के अध्यक्ष केबी राई ने लगाया है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा को लोगों से वोट मागने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि पिछले पाच वषरें से भाजपा केंद्र सरकार में सत्तासीन है। सिक्किम के कई विचाराधीन मागों में भाजपा सरकार व एनडीए सरकार पूरा करने में विफल है। जिसमें 11 विभिन्न जातियों को जनजाति के सूची में शामिल करना राज्य की मुख्य माग है। यह माग पूरा हो सकता था। लेकिन भाजपा सरकार पूरी तरह इसके लिए जिम्मेवार है। मुख्य रूप में किरण रिजिजू खुद ही केंद्रीय गृह राज्यमंत्री रहे है। उनके कार्यकाल में उक्त माग पूरी हो सकता था। उन्होंने इस माग पूरी नहीं होने के लिए वे ही पूरी जिम्मेदार है। इसलिए उन्हें वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने इसी तरह सिक्किम क्रातिकारी मोर्चा पार्टी पूरी बहुमत के साथ सत्ता में होने तथा इस तरह गठबंधन का कोई आवश्यक्ता नहीं होने विचार व्यक्त किया है। लेकिन भाजपा राज्य में राजनैतिक अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है। इस तरह के अराजकता को रोकने के लिए सिक्किम रिपॉब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारों को वोट देने तथा भाजपा को मुहतोड़ जवाब देने की लोगों से अपील की गई है। फोटो कैपशन
16गंगटोक01- प्रेसवार्ता करते सिक्किम रिपॉब्लिकन पार्टी अध्यक्ष केबी राई व अन्य पदाधिकारी