सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने सिक्किम में 28 को आहूत किया बंद
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा सुप्रीमो पीएस गोले ने 35 सूत्री मांग पूरी नहीं करने पर आगामी 28 फरवरी को सुबह छह बजे से 24 घंटे बंद करने का ऐलान किया है।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 10:16 AM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 10:16 AM (IST)
गंगटोक [जागरण संवाददाता]। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा सुप्रीमो पीएस गोले ने 35 सूत्री पर मांग पूरी नहीं करने पर आगामी 28 फरवरी को सुबह छह बजे से 24 घंटे बंद करने का ऐलान किया है। वे दक्षिण सिक्किम रांगांग-यांगांग विधानसभा अंतर्गत करूंग वार्ड में पार्टी कार्यालय के उद्घाटन समारोह के अवसर पर एक सभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने राज्य सरकार को 25 फरवरी तक अल्टीमेटम दिया है। यदि उनकी मांगों को सरकार ने पूरा नहीं किया तो बंद आवश्य होगा। इसके लिए पार्टी स्तर पर पूरी तैयारी जारी है। इसी तरह लोगों को भी इसके लिए समर्थन करना होगा, क्योंकि ये सिक्किम के भविष्य से संबंधित मांगें हैं। बंद प्रजातांत्रिक तरीके से होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री पवन चामलिंग के नेतृत्व में 11 विभिन्न समुदायों को केंद्रीय जनजाति की सूची शामिल करने मे असफल होने का आरोप लगाया है। इसी तरह लिम्बु-तमांग जनजाति समुदायों को विधानसभा में सीट आरक्षण सुनिश्चित नहीं पाने को बड़ा विफलता बताया। उक्त अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने भी अपने वक्तव्य रखे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें