सिक्किम के खिलाडिय़ों ने 10 स्वर्ण, 5 रजत एवं 6 कांस्य पदक जीते
मध्य प्रदेश में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में सिक्किम के खिलाड़ियों ने कुल 21 पदक जीते। इनका सम्मान तो बनता है...।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Mon, 28 Jan 2019 10:55 AM (IST)Updated: Mon, 28 Jan 2019 10:55 AM (IST)
गंगटोक [जागरण संवाददाता]। मध्यप्रदेश में आयोजित सातवें अंतरराष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग एवं इंक्लाइन बेंचप्रेस चैंपियन प्रतियोगिता में भारत की ओर से नेतृत्व करते हुए हुए सिक्किम के खिलाडिय़ों ने 10 स्वर्ण पदक, पांच रजत एवं छह कांस्य पदक हासिल कर अपने राज्य का नाम रौशन किया है।
गौरतलब है कि उक्त प्रतियोगिता में ईरान, सउदी अरब, सुडान, बांग्लादेश, नेपाल, सीरिया, उजबेकिस्तान, अफनिस्तान, किरगिस्तान व भारत के कुल 209 खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। इसमें भारत के कुल 98 खिलाड़ी शामिल थे। खेल में भारतीय टीम की ओर से 70 फीसद खिलाडिय़ों पदक हासिल किया।
राष्ट्र को पदक दिलाने वाले इन खिलाडिय़ों को रविवार को प्रेस क्लब ऑफ सिक्किम में सिक्किम स्ट्रेंथ लिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष टीडी डेंजोंगपा ने विजेताओं को खदा अर्पण कर अभिनंदन किया। उन्होंने इस जीत एवं राष्ट्र को पदक दिलाने में सफल खिलाडिय़ों के प्रति आभार प्रकट किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें