Move to Jagran APP

सिक्किम की खबरें :सीएम गोले की बड़ी घोषणा, आशा कार्यकर्ताओं के वेतन में चार हजार की बढ़ोत्तरी, 10 नवंबर को हो सकता पंचायत चुनाव

सिक्किम पंचायत चुनाव 2022 10 नवंबर को हो सकता है। सीएम ने आशा कार्यकर्ताओं को दशहरा का गिफ्ट दिया है। उनके वेतन में बढ़ोतरी की घोषणा की । बढ़ा हुआ वेतन ए क अक्‍टूबर से लागू हो जाएगी।

By JagranEdited By: Sumita JaiswalPublished: Thu, 29 Sep 2022 03:38 PM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2022 03:38 PM (IST)
सिक्किम की खबरें :सीएम गोले की बड़ी घोषणा, आशा कार्यकर्ताओं के वेतन में चार हजार की बढ़ोत्तरी, 10 नवंबर को हो सकता पंचायत चुनाव
लाभार्थी को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री गोले। जागरण फोटो।

गंगटोक, जागरण टीम। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग, 'गोले' ने बुधवार को राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्त पत्र वितरित किया। उन्‍होंने करीब दो हजार लाभार्थी को नियुक्ति पत्र दिया है। मनन भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने लाभार्थियों को बधाई दी। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री गोले ने कहा कि  आगामी 10 नवंबर 2022 को ग्राम पंचायत चुनाव हो सकता है। हालांकि अब तब राज्‍य निर्वाचन आयोग से इस बारे में औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। इसके साथ ही राज्य में लोगों को सहायता पहुंचाने के लिए 'दवाई केंद्र' खोलने और आशा कार्यकर्ताओं के वेतन में बढ़ोतरी की बड़ी घोषणा की है। उन्‍होंने कहा है कि आशा कार्यकर्ताओं का प्रति माह वेतन छह हजार रुपये से बढ़ाकर 10 हजार होगा। बढ़ा हुआ वेतन आगामी एक अक्टूबर 2022 से लागू किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की पत्नी कृष्ण राई, मंत्री संजीत खरेल, विधायक आदित्य गोले लगायत अन्य लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

 इनरव्हील क्लब द्वारा जालिपुल वृद्धाश्रम को बिस्तर प्रदान

अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस को ध्यान में रखते हुए इनरव्‍हील क्लब गंगटोक ने जालिपुल स्थित वृद्धाश्रम को अस्पताल में प्रयोग किए जाने वाले बिस्तर प्रदान किया है। यहां के वृद्धाश्रम में भ्रमण को पहुंचे इनर विल क्लब के सदस्यों ने वरिष्ठ नागरिकों को मफलर, दूध, बिस्किट आदि भी भेंट किया। 

मणिपाल सेंट्रल रेफरल अस्पताल के सहयोग में वृद्धाश्रम के लोगों को उक्त बिस्तर उपहार स्वरूप दिया है। इसका औपचारिक उद्घाटन क्लब की जिला अध्यक्ष श्रीमती काकोली चौधरी ने की। क्लब के प्रतिनिधियों ने वृद्धाश्रम के वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न फल, सैनिटाइजर और कीटाणुनाशक सामग्री आश्रम के प्रभारी को प्रदान किया। उल्लेख किया जाता है कि अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस प्रत्येक साल एक अक्टूबर को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने बुजुर्गों के प्रति होने वाले अन्याय के प्रति विश्व के लोगों को जागरूक करने के लिए 14 दिसंबर 1990 को यह निर्णय लिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.