सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद डोकलाम के पास चीन सीमा पर स्थित कुपुप गांव पहुंचे
सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद डोकलाम के पास स्थित चीन की सीमा पर कुपुप गांव पहुंचे।वहां के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Wed, 05 Dec 2018 10:04 PM (IST)Updated: Wed, 05 Dec 2018 10:04 PM (IST)
गंगटोक [जागरण संवाददाता]। सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने बुधवार को पूर्वी सिक्किम स्थित भारत-चीन सीमावर्ती क्षेत्र में डोकलाम के पास वाले गांव कुपुप सहित इलाके का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की।
उन्होंने पूर्वी सिक्किम में छांगू झील से अपनी यात्रा आरंभ की, जहां पर उनकी आगवानी सेना के ब्लैक कैट डिविजन के अधिकारियों ने किया। इसके बाद वे डोकलाम के पास वाले गांव कुपुप पहुंचे, जहां पर स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। वहां पर राज्यपाल ने लोगों से बातचीत की। इसी तरह उन्होंने गोकुल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों से मुलाकात की। विद्यार्थियों ने उनको राष्ट्रभक्ति गीत प्रस्तुत किया। उन्होंने होम-स्टे चलाने वाले व्यवसायियों के साथ मुलाकात कर उनकी समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान स्वास्थ्य व इंटरनेट सुविधा से वंचित होने की जानकारी मिली। राज्यपाल ने समस्याओं को संबंधित निकायों के अधिकारियों से अवगत करने की प्रतिबद्धता जाहिर की।
उन्होंने स्कूल प्रबंधन कमेटी को अनुदान राशि दी। इसी तरह उन्होंने बुजुर्ग लोगों के लिए शाल भी भेंट किए। अंतिम पड़ाव में पूर्वी सिक्किम रंगली की पंचायतों, सेल्फ हेल्प ग्रुप के पदाधिकारीयों, आशा वर्कर, पर्यटन व्यवसायियों व व्यापारियों के साथ भी मुलाकात की।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें