Move to Jagran APP

देह व्यापार में लिप्त युवतियों के साथ आपतिजनक हालत मे व्यापारिक घराने के सात गिरफ्तार

भक्ति नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सालूगाड़ा स्थित कॉसमॉस वैल्ली अपार्टमेंट मे देह व्यापार का गोरख धंधा चलाने का शिकायत मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने गुप्तचरों को आगाह केआर जाल बिछाया। अपार्टमेंट के तीसरी मंजिल पर एक फ्लैट से सात व्यक्ति गिरफ्तार।

By Nitin AroraEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 04:10 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 04:10 PM (IST)
देह व्यापार में लिप्त युवतियों के साथ आपतिजनक हालत मे व्यापारिक घराने के सात गिरफ्तार
देह व्यापार में लिप्त युवतियों के साथ आपतिजनक हालत मे व्यापारिक घराने के सात गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, जागरण संवाददाता। अपार्टमेंट मे अवैध क्रियाकलाप के आरोप मे भक्ति नगर थाना पुलिस ने सात व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सातों व्यक्तियों को अपार्टमेंट के एक फ्लैट मे युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत मे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों मे से दो पड़ोसी राज्य बिहार के निवासी बताए गए हैं। मौके से पुलिस ने चार युवतियों को भी बरामद किया है। सातों आरोपितों को भक्ति नगर थाना पुलिस ने गुरुवार जलपाईगुड़ी अदालत मे पेश किया है। 

loksabha election banner

भक्ति नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सालूगाड़ा स्थित कॉसमॉस वैल्ली अपार्टमेंट मे देह व्यापार का गोरख धंधा चलाने का शिकायत मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने गुप्तचरों को आगाह केआर जाल बिछाया। गुप्त जानकारी के आधार पीआर बीते बुधवार की देररात भक्ति नगर थाना पुलिस की प्लेन क्लॉथ टीम ने अपार्टमेंट मे छापा मारा। 

अपार्टमेंट के तीसरी मंजिल पर एक फ्लैट मे अवैध गतिविधि में शामिल सात व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया। देह व्यापार मे लिप्त युवतियो के साथ सातों फ्लैट के कमरे मे आपतिजनक अवस्था मे पड़े पाये आए। आरोपितों के पास से पुलिस को आपत्तीजनक वस्तुएं भी बरामद की है। 

आरोपितों के नाम मनीष जैन, महेंद्र अग्रवाल, अशोक सारोगी, राजू अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, जसोदा मिश्रा और लोकेश जाएसवाल बताया गया है। आरोपितों मे शामिल मनीष, महेंद्र, अशोक, राजू और उमेश सिलीगुड़ी शहर के नामी-गिरामी व्यापारिक परिवार से ताल्लुकात रखते है। ये पांचो सिलीगुड़ी के सेवक रोड इलाके के निवासी बताए हैं। वहीं अन्य दो जसोदा और लोकेश पड़ोसी राज्य बिहार के पूर्णिया जिला के निवासी बताए गए हैं। 

भक्ति नगर थाना पुलिस ने इममोरल ट्राफिक प्रीवेंसन एक्ट के तहत बूक कर गुरुवार को जलपाईगुड़ी अदालत मे पेश किया है। पुलिस की माने तो उक्त फ्लैट मे काफी लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.