समाचार सार
आरोग्य निकेतन की चार नर्स कोरोना पॉजिटिव सिलीगुड़ी वार्ड 9 में कोरोना से चार संक्रमित मरीज मि
आरोग्य निकेतन की चार नर्स कोरोना पॉजिटिव
सिलीगुड़ी: वार्ड 9 में कोरोना से चार संक्रमित मरीज मिलने की खबर से हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में वार्ड काउंसिलर प्रदीप गोयल उर्फ कालू ने कहा कि ये सभी आरोग्य निकेतन की नर्स हैं। आरोग्य निकेतन नर्सिग होम वार्ड 9 में है। अच्छी बात है कि ये सभी इस वार्ड में नही रहती है। ये शहर के अन्य वार्ड से यहा काम को आती है। नìसग होम को बंद कर वहा सेनिटाइज की व्यवस्था की जा रही है। वार्ड के लोगों को डरने की जरूरत नही है।
लोगों ने कार शोरूम बंद कराया
जासं,सिलीगुड़ी: सेवक रोड स्थित एक कार शोरूम के कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को शोरूम को 3 दिनों के लिए बंद करा दिया। हांलाकि शोरूम के प्रबंधक का कहना था कि जब से पता चला है तब से यह शोरूम बंद है। आज साफ सफाई के लिए खोला गया था। लोगों को लगा कि शोरूम वाहन बेचने के लिए खोला गया है। जबकि ऐसी कोई बात नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के नियमों के अनुसार ही सारी व्यवस्थाएं कर शोरूम को खोला जाएगा। 32 मरीजों का मिली अस्पताल से छुट्टी
जासं,सिलीगुड़ी: 32 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। इनको शुक्रवार शाम अस्पताल से छुट्टी दी गई। दार्जिलिंग के जिला अधिकारी एस पोन्नाबलम ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर तक 127 कोरोना मरीजों की चिकित्सा चल रही थी।