आरएसएस नेता के निधन से शोक
सिलीगुड़ी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्रीकृष्ण जी मोतलग के निधन से शहर में भी श्
सिलीगुड़ी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्रीकृष्ण जी मोतलग के निधन से शहर में भी शोक की लहर है। वृद्धावस्था के कारण दिनाक 02 अगस्त, 2020 के रात्रि 08.42 बजे नागपुर में उनका देहात हुआ। वे 86 वर्ष के थे। बी.ई की पढ़ाई पूरी करने के पश्चात 1962 से वे संघ के प्रचारक बनें। प्रारंभ में असम में प्रचारक रहने के बाद वे नागपुर प्रात प्रचारक रहे। बंगाल प्रात तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र के प्रचारक रहने के समय वह सिलीगुड़ी भी आए। उन्होंने अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख के दायित्व का निर्वहन भी किया। गत कुछ वर्षो से उनका निवास नागपुर में संघ कार्यालय डॉ. हेडगेवार भवन में ही था। उनके निधन पर सिलीगुड़ी में संघ से जुड़े लोगों व स्वंयसेवकों ने गहरा शोक प्रकट किया है।