रोजा कईयों ने रखा, कई रखेंगे आज से
-मस्जिदों में तरावीह की विशेष नमाज शुरू जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : इस्लाम धर्म के पवित्र महीन
-मस्जिदों में तरावीह की विशेष नमाज शुरू
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी :
इस्लाम धर्म के पवित्र महीने रमजान के शुरू होने को लेकर इस बार देश भर में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई। रमजान का चाद बुधवार शाम नजर आया, नजर नहीं आया, इस पर जगह-जगह लोग दो मत नजर आए। इसी से कईयों ने गुरुवार से ही रोजा रखना शुरू कर दिया तो कई शुक्रवार से रोजा रखेंगे। वैसे ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज भी कहीं बुधवार रात से ही शुरू हो गई तो कहीं गुरुवार रात से हुई। उल्लेखनीय है कि रमजान का चाद नजर आ जाने के साथ ही शुरू कर विशेष तरावीह की नमाज पूरे रमजान महीने भर अदा की जाती है।
इधर, गुरुवार शाम चाद जगह-जगह स्पष्ट नजर आया। इस शाम चाद के आकार व दृश्यता की दीर्घ अवधि से यह स्पष्ट हो गया कि यह रमजान के पहले दिन नहीं दूसरे दिन का चाद था। इसके मद्देनजर उलेमाओं का यहा तक कि आम लोगों में भी अधिकाश का मानना है कि रोजा की सही शुरुआत गुरुवार से ही मानी जाएगी।