दार्जीलिंग में पर्यटकों के लिए आज से चालू हो जाएगा रोप-वे
दार्जीलिंग घूमने जानेवालों को लिए खुशखबरी है। करीब नौ माह से बंद रोप-वे को फिर से चालू कर दिया गया है। अब आप दार्जीलिंग भ्रमण के दौरान रोप-वे से यहां हसीन वादियों को देख पाएंगे।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Sun, 06 Jan 2019 10:22 AM (IST)Updated: Sun, 06 Jan 2019 10:22 AM (IST)
दार्जिलिंग [संवादसूत्र]। दार्जीलिंग में काफी समय के बाद फिर एक बार पर्यटकों के लिए रोप-वे खुल गया है। आज रविवार को जीटीए के अंतर्गत बीओए के चेयरमैन विनय तमांग द्वारा इसका उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद इसका नियमित संचालन होगा।
बता दें कि गत वर्ष 2018 में अप्रैल के पहले सप्ताह में वन निगम से समझौता रद होने के कारण पर्यटकों के लिए इसे बंद कर दिया गया था। इसको वन निगम व कनवेयर एंड रोप-वे सर्विस के सहयोग से चलाया जा रहा था। 1996 में सीएसआर से वन विभाग का समझौता होने के बाद 1998 से 12 सीटों वाला यात्री वाहक रोप-वे चलाया जाने लगा, लेकिन वर्ष 2003 में सफर के दौरान पर्यटकों की मौत होने के बाद इसे बंद कर दिया गया।
राज्य में ममता सरकार आने के बाद कोलकाता पीडब्ल्यूडी के अंर्तगत फिर से रोप-वे खोलने की अनुमति दे दी गई, लेकिन 20 वर्षों का करार अप्रैल 2018 में समाप्त होने के बाद इसे बंद कर दिया गया। अब इसे फिर से शुरू किए जाने की खबर मिलते ही यहां के लोगों में काफी खुशी है। इसके कारण पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। इससे स्थानीय व्यवसाय बढ़ेगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें