विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rath Yatra 2022: सिलीगुड़ी इस्‍कॉन से निकली भगवान जगन्नाथ की भव्‍य रथयात्रा, यहां देखें झलकियां

By Sumita JaiswalEdited By:
Published: Fri, 01 Jul 2022 01:35 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 02:19 PM (IST)

सिलीगुड़ी इस्‍कॉन से आज शुक्रवार (एक जुलाई) को भगवान जगन्‍नाथ के साथ बड़े भाई बलरामजी और बहन सुभद्रा की भव्‍य ...और पढ़ें

भगवान जगन्‍नाथ के बड़े भाई बलराम जी के रथ को खींचते श्रद्धालु। जागरण फोटो।
भगवान जगन्‍नाथ के बड़े भाई बलराम जी के रथ को खींचते श्रद्धालु। जागरण फोटो।

सिलीगुड़ी, ऑनलाइन डेस्‍क। सिलीगुड़ी इस्‍कॉन से आज शुक्रवार (एक जुलाई) को भगवान जगन्‍नाथ के साथ बड़े भाई बलरामजी और बहन सुभद्रा की  भव्‍य शोभा यात्रा निकालने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंत्रोच्‍चार के साथ भगवान को रथ पर बैठाने की रीति की गई। यात्रा में देश-विदेश से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होने इस्‍कॉन मंदिर पहुंचे हैं। रथ यात्रा के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई है। सिलीगुड़ी इस्कान की रथयात्रा यहां काफी लोकप्रिय है। इस्कान की रथयात्रा का हर किसी को इंतजार होता है। कोविड महामारी के कारण पिछले दो साल से रथ यात्रा का आयोजन नहीं हो सका था। मंदिर परिसर में पूजा-पाठ का दौर शुरू हो गया है। इस्कान मंदिर परिसर से भगवान जगन्नाथ, बलराम व सुभद्रा की विधिवत पूजा- अर्चना करते हुए रथ पर सवार किया जा रहा है।

मंत्रोच्‍चार के बीच बलराम जी को रथ पर सुशोभित करते भक्‍त। जागरण फोटो।

पूजा के बाद भगवान जगन्‍नाथ को रथ पर सुशोभित किया गया। जागरण फोटो।

देवी सुभद्रा को रथ पर सुशोभित किया गया। जागरण फोटो।

भगवान को बलराम को रथ पर सुशोभित किया गया। जागरण फोटो।

इस्कान मंदिर प्रबंध कमेटी के जनसंपर्क अधिकारी नामकृष्ण दास का कहना कि भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा की सबसे पहले मंदिर परिसर में पूजा- अर्चना की जाएगी। मंत्रोच्चारण के बीच इन्हें रथ पर सवार किया जाएगा।  पहले की तरह ही इस बार भी इस्कान मंदिर परिसर से रथयात्रा निकलेगी ,जो शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरेगी। भक्तों को भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने का अवसर होगा तथा प्रसाद पाने का भी मौका मिलेगा। उन्होंने आगे बताया कि यहां तो ऐसे हर साल ही रथयात्रा के दौरान विदेशी मेहमान आते हैं। इस साल भी रूस के चार मेहमान भगवाना जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल होने के लिए आए हैं।

रथ यात्रा की तैयारियों के बीच ओडिसी नृत्‍य परफार्म करतीं डांस ट्रूप। जागरण फोटो।

दूसरी ओर रथयात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस क्षेत्र से यह रथायात्रा गुजरेगी उस क्षेत्र में पूरे रूट पर पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। रथयात्रा के साथ भी काफी संख्या में पुलिसकर्मी चलेंगे। 

इस्‍कॉन मंदिर परिसर में रथ यात्रा में शामिल होने पहुंचे श्रद्धालु। जागरण फोटो।