Move to Jagran APP

Gandhi Jayanti कोलकाता के गांधी भवन में महात्मा गांधी की दुर्लभ अनदेखी तस्वीरों के होंगे दीदार

कोलकाता के गांधी भवन में दो अक्टूबर से की जाएंगी प्रदर्शित गांधीजी द्वारा इस्तेमाल की गई कई चीजों को भी रखा जाएगा अवलोकन के लिए।

By Preeti jhaEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 01:58 PM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 01:58 PM (IST)
Gandhi Jayanti कोलकाता के गांधी भवन में महात्मा गांधी की दुर्लभ अनदेखी तस्वीरों के होंगे दीदार
Gandhi Jayanti कोलकाता के गांधी भवन में महात्मा गांधी की दुर्लभ अनदेखी तस्वीरों के होंगे दीदार

कोलकाता, जागरण संवाददाता। कोलकाता महानगर के बेलियाघाटा इलाके में स्थित गांधी भवन में दो अक्टूबर से महात्मा गांधी की दुर्लभ तस्वीरों को आम लोगों के अवलोकन के लिए प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही लोग गांधीजी द्वारा इस्तेमाल की गई कई चीजों को भी देख पाएंगे।

prime article banner

पूर्व कोलकाता गांधी स्मारक समिति की एक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि गांधी भवन में महात्मा गांधी से जुड़ीं कई दुर्लभ तस्वीरें हैं। एक तस्वीर में गांधीजी लालटेन की तरफ देख रहे हैं। एक अन्य तस्वीर, जो 4 सितंबर, 1947 को ली गई थी, उसमें दो समुदायों के नेता अश्रुपूरित आंखों से महात्मा गांधी से सांप्रदायिक हिंसा के खिलाफ किए जा रहे आमरण अनशन को वापस लेने की अपील कर रहे हैं। एक तस्वीर में गांधीजी मौन व्रत में हैं।

गौरतलब है कि आजादी के बाद देश में जब सांप्रदायिक दंगा फैला था, तब गांधीजी 1947 के अगस्त व सितंबर महीने में इसी गांधी भवन में आकर ठहरे थे। पहले इसका नाम 'हैदरी मंजिल' था। गांधीजी अपने अनुयायियों के साथ यहां के सात कमरों में से दो में ठहरे थे।

अधिकारी ने आगे बताया-' यहां गांधीजी द्वारा इस्तेमाल किया गया चरखा, बिस्तर, तकिया, चाय की प्याली व अन्य चीजें हैं। गांधीजी ने उत्तर 24 परगना जिले के सोदपुर में एक आश्रम की स्थापना की थी। वहां गांधीजी द्वारा इस्तेमाल की गई चीजों को भी यहां प्रदर्शित किया जाएगा।'

गौरतलब है कि पूर्व कलिकाता गांधी स्मारक समिति 1950 के दशक से इस भवन का रखरखाव कर रही है। 2009 में तत्कालीन राज्यपाल गोपाल कृष्ण गांधी ने समिति से यहां गांधीजी द्वारा इस्तेमाल की गई चीजों को प्रदर्शित करने का सुझाव दिया था, तब से यहां छोटा सा संग्रहालय चलाया जा रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.