घंटों पैर कटे अवस्था में तड़पते रहा रेल यात्री
न से गिरकर यात्री का दोनों पैर कट गया था। लेकिन उसे अस्पताल ले जाने वाला कोई नहीं था।
By Preeti jhaEdited By: Published: Wed, 25 Jul 2018 10:40 AM (IST)Updated: Wed, 25 Jul 2018 10:40 AM (IST)
जलपाईगुड़ी, जागरण संवाददाता। ट्रेन से गिरकर यात्री का दोनों पैर कट गया था। लेकिन उसे अस्पताल ले जाने वाला कोई नहीं था। करीब दो घंटे तक कहराने के बाद आखिरकार ग्रीनवैली समाजसेवी संगठन की ओर से घायल को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े छह बजे के करीब एनजेपी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से एक यात्री नीचे गिर गया था। घटना रानीनगर रेल स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म की है। लेकिन घटना के काफी देर बीत जाने के लिए मदद के लिए कोई आगे नहीं आया।
जलपाईगुड़ी के ग्रीनवैली संस्था के सदस्यों ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायल को बरामद कर जलपाईगुड़ी सुपर स्पैशिलिटी अस्पताल में भर्ती कराया। संस्था के सदस्य प्रशांत सरकार ने कहा कि घायल का इलाज चल रहा है। उसका पैर कट गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें