पब और बार मालिकों पर कार्रवाई हो
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी सेवक रोड के प्लेनेट मॉल स्थित एक पब में लगे नो शर्ट नो सर्विस फ
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : सेवक रोड के प्लेनेट मॉल स्थित एक पब में लगे नो शर्ट नो सर्विस फॉर गाइज,नो शर्ट फ्री ड्रिंक फॉर गर्ल्स आपत्तिजनक पोस्टर को लेकर विरोध जताने वाली युवती और पब प्रबंधन के बीच बाताबाती हो गई। आपत्तिजनक पोस्टर का विरोध करने वाली लड़की और उसके पिता के साथ मारपीट की गई। इस कांड की हर ओर निंदा हो रही है। इस मामले की शिकायत थाने में भी दर्ज कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सभी लोग इस कांड की निंदा कर रहे हैं। शहर के लोगों ने नियम और कानून को धता बताकर पब और बार चलाने वाले मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पब जैसी बुराई से समाज के लोग जो सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं वो जुड़ गए हैं तो हम दूसरों से क्या अपेक्षा रख सकते हैं। हुक्का बार हो या फिर कोई बुराई हम सभी का विरोध करते हैं। पब में लगे एक आपत्तिजनक पोस्टर से किसी एक नारी का नहीं बल्कि संपूर्ण नारी समाज का अपमान हुआ है। समाज किस दिशा जा रहा है ये एक सोचनीय विषय है। इस तरह की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगना चाहिए।
- मनीष बारी जो भी घटना घटी है वो बेहद शर्मनाक है। इस तरह के पोस्टर से पता चलता है कि महिलाओं के प्रति उनके मन में कितना सम्मान है। इस प्रकार के पोस्टर से महिलाओं की गरिमा को क्षति पहुंची है। जिस बेटी, बहन ने इस बुराई के खिलाफ आवाज उठाई है हम उसको सलाम करते हैं। महिलाओं के सम्मान में उचित कदम उठाने की आवश्यकता है।
- आरती गुप्ता
इस तरह के पोस्टर समाज में अश्लीलता को बढ़ावा देते हैं। इस दिशा में युवा पीढ़ी को जागरूक किया जाना चाहिए। क्योंकि बहन, बेटी, मां सबके घर में हैं। महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना होनी चाहिए। महिलाओं को लेकर इस तरह के पोस्टर लगाना कतई सही नहीं है। समाज के लोगों को एकजुट होने की आवश्यकता है।
- सुनीता पसारी