साहूडांगी श्मशान घाट में पौधरोपण
फोटो जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी शहर से थोड़ी दूर फूलबाड़ी एक नंबर ग्राम पंचाय
By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Nov 2019 08:25 PM (IST)Updated: Fri, 29 Nov 2019 08:25 PM (IST)
फोटो : जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी :
शहर से थोड़ी दूर फूलबाड़ी एक नंबर ग्राम पंचायत अंतर्गत साहूडांगी विद्युत शवदाह गृह (श्मशान घाट) परिसर में शुक्रवार को पौधरोपण किया गया। कलाकारों की संस्था 'ऑप्टोपिक' (सिलीगुड़ी) की ओर से यह आयोजन किया गया था। इसमें राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव, बांग्ला फिल्म जगत के जोन-माने अभिनेता शाश्वत चट्टोपाध्याय भी सम्मिलित हुए। मंत्री ने इस आयोजन की भुरी-भुरी प्रशंसा की व सतत रूप में ऐसे हरियाली के अभियान को चलाते रहने की आवश्यकता पर बल दिया। आयोजक संस्था के अध्यक्ष दीपोज्योति चक्रवर्ती ने बताया कि श्मशान घाट परिसर में दर्जनों पौधे लगाए गए। इस पौधरोपण कार्यक्रम में अनेक लोग सम्मिलित हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें