चार कोरोना संक्रमित मिलने से रंगली में दशहत
जागरण संवाददाता गंगटोक पूर्वी सिक्किम रंगली आसपास चार स्थानीय लोगों में संक्रमण फैलने के बाद
जागरण संवाददाता, गंगटोक : पूर्वी सिक्किम रंगली आसपास चार स्थानीय लोगों में संक्रमण फैलने के बाद लोगों में काफी दहशत का माहौल है। हालाकि स्थानीय लोगों ने सीमा सड़क संगठन अंतर्गत ग्रेप कैंप पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। स्थानीय पंचायतों ने राज्य सरकार को संक्रमितों के परिवार के सदस्यों व संपर्क में आने वाले लोगों का भी नमुना जाच की माग रखी। स्थानीय पंचायत अनुपा राई के अनुसार नमुना जाच की रिपोर्ट नहीं आने तक रंगली बाजार में लोगों में किसी तरह के दहशत नहीं था। लेकिन जैसे ही जाच के रिपोर्ट सार्वजनिक हुई लोगों में भय व्याप्त हो गया। लेकिन जाच के दायरे में अधिक लोगों को शामिल किया जाना चाहिए। इसी तरह अन्य एक स्थानीय पंचायत मिलन प्रधान ने ग्रेफ में स्थानीय लोगों बतौर श्रमिक के रूप में काम करने की जानकारी दी। जिसकी वजह से यह सामुदायिक संक्रमण के रूप में फैलने की आशका व्यक्त किया। रिनाक ग्राम पंचायत इकाई के अध्यक्ष भूषण अधिकारी ने रंगली से महज 15 किलो मीटर में उक्त ग्रेफ कैंप होने तथा अधिक सतर्कता जरूरी बताया। क्योंकि रिनाक व आसपास के लोगों भी ग्रेफ में बतौर श्रमिक के रूप में काम करते हुए। जिसमें एक व्यक्ति को भी संक्रमण हुई है। लेकिन उनके परिवार के सदस्यों का नमुना जाच जरूरी है। क्योंकि उनके परिवार के सदस्यों के साथ संपर्क में कई व्यक्तियों आया है। जिसका नमुना जाच नहीं हुई है।