पेड क्वारंटाइन के लिए तैयार हो रहे हैं शहर के होटल
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी गत दो महीने से लॉकडाउन के चलते बंद पड़े शहर के होटल अब धीरे-धीर
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : गत दो महीने से लॉकडाउन के चलते बंद पड़े शहर के होटल अब धीरे-धीरे खुलने शुरू हो रहे हैं। उन्हीं में बहुत से होटल अब पेड क्वारंटाइन के लिए तैयार हो रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल 17 होटलों को पेड क्वारंटाइन के लिए सूचीबद्ध किया गया है। देश के विभिन्न क्षेत्रों से हवाई यात्रा या ट्रेन यात्रा कर सिलीगुड़ी लौटे लोग शहर के इन होटलों में पेड क्वारंटाइन रह सकेंगे।
दाíजलिंग जिला प्रशासन व सिलीगुड़ी महकमा प्रशासन की पहल पर ग्रेटर सिलीगुड़ी होटल ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन इसके लिए सहमत हुआ है। इस बाबत यह भी सहमति बनी है कि हर स्तर के चाहे ऐसी हों या नॉन एसी, हर रूम किराया पहले की तुलना में 40 प्रतिशत कम लिया जाएगा। वहीं, भोजन व अन्य सेवा शुल्क पूर्ववत ही रहेंगे। क्वारंटाइन में रहने वाले व्यक्ति क्वारंटाइन की अवधि चाहे वह सात, 10 या 14 दिन की हो तब तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकल पाएंगे। वहीं, रूम सíवस कर्मचारी पूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा मानकों के तहत हेड कवर, मास्क, व पीपीई युक्त रह कर सेवा देंगे। गौरतलब है कि कोई व्यक्ति व्यक्तिगत स्तर पर अपनी इच्छा अनुसार होटल में पेड क्वारंटाइन नहीं रह सकता है। केवल बाहर से आने वालों की, प्रशासन द्वारा तैयार सूची वाले व्यक्ति ही पेड क्वारंटाइन का लाभ ले पाएंगे।