कोरोना रोगियों के लिए ऑक्सीजन पार्लर खुला
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी कोरोना रोगियों की सहायता के लिए सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से डा
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : कोरोना रोगियों की सहायता के लिए सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से, डाबग्राम स्थित मातृ सदन में ऑक्सीजन पार्लर खोला गया है।सिलीगुड़ी नगर निगम की प्रशासकीय समिति के चेयरमैन गौतम देव ने बुधवार को इसका शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि फिलहाल 20 ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ यह ऑक्सीजन पार्लर खोला गया है। जल्द ही और 10 ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदे जाएंगे। यहा से जरूरतमंद कोरोना रोगियों को ऑक्सीजन की सहायता निशुल्क दी जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल 11 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी उपलब्ध हैं। एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उनके व्यक्तिगत संबंध के चलते दिल्ली के एक वास्तुकार ने दिया है। वहीं, दिल्ली के रामकृष्ण मिशन के स्वामी जी की ओर से पाच और रोटरी क्लब की ओर से पाच ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिले हैं। इसके लिए उन्होंने उन दोनों संस्थाओं का आभार जताया है। पाच कंसंट्रेटर इनडोर स्टेडियम के सेफ होम में भेजा जाएगा। वहीं, पाच को रिजर्व रखा जायेग। आवश्यकतानुसार उसका उपयोग होगा। एक और कंसंट्रेट बिहारी कल्याण मंच की ओर से व अजीत अग्रवाल की ओर से बड़े आकार का 50 ऑक्सीजन सिलेंडर नगर निगम को मिलने वाला है।आवश्यकता अनुसार इन सभी का भी उपयोग किया जाएगा। वहीं, रामकृष्ण मिशन और रोटरी क्लब ने और कुछ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर देने की बात कही है। यह सब मिलाकर पर्याप्त ऑक्सीजन सिलेंडर व कंसंट्रेटर के साथ ऑक्सीजन पार्लर चलाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि सातों दिन 24 घटे यह ऑक्सीजन पार्लर की परिसेवा निशुल्क जारी रहेगी।
------------ यह सब मिलाकर पर्याप्त ऑक्सीजन सिलेंडर व कंसंट्रेटर के साथ ऑक्सीजन पार्लर चलाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि सातों दिन 24 घटे यह ऑक्सीजन पार्लर की परिसेवा निशुल्क जारी रहेगी।