Move to Jagran APP

West Bengal: एक ही रात में 1000 से ज्यादा लोग विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार

Arrested In Kolkata कानून- व्यवस्था के लिए चुनौती बनने वाले 830 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोलकाता से 511.4 लीटर शराब जब्त की गई है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 05:10 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 06:37 PM (IST)
West Bengal: एक ही रात में 1000 से ज्यादा लोग विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार
West Bengal: एक ही रात में 1000 से ज्यादा लोग विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। Arrested In Kolkata: राजधानी कोलकाता में शनिवार रातभर तलाशी अभियान चलाकर कोलकाता पुलिस ने विभिन्न धाराओं में 1,000 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। रविवार सुबह लालबाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि गैर जमानती धाराओं के तहत वांटेड 74 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा कानून- व्यवस्था के लिए चुनौती बनने वाले 830 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूरे कोलकाता से 511.4 लीटर शराब जब्त की गई है। इसके अलावा एक ही मोटरसाइकिल पर तीन लोगों को बैठाकर वाहन चलाने के आरोप में 638 लोगों का चालान काटा गया है। बिना हेलमेट यात्रा करने वाले 1070 लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई है।

loksabha election banner

तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए लोगों की जान को खतरे में डालने वाले 64 लोगों को पकड़ा गया है। नशे में धुत होकर वाहन चलाने वाले चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 158 लोगों के खिलाफ जुर्माने लगाए गए हैं जबकि 42 लोगों की निवारक गिरफ्तारियां हुई हैं। 47 ऐसे लोगों को पकड़ा गया है, जो संदिग्ध थे। 10 गाड़ियां भी जब्त की गई हैं। छह बंदूकें और गोलियां भी बरामद हुई हैं। 14 लोगों को मारपीट के आरोप में पकड़ा गया है। 49 लोगों को हंगामा खड़ा करने के लिए हथकड़ियां लगाई गई हैं। उल्लेखनीय है कि समय-समय पर कोलकाता पुलिस औचक छापेमारी अभियान चलाती रहती है, जिसमें हजारों लोगों की गिरफ्तारियां होती हैं। 

वहीं, महानगर में चलती बस में लोगों के मोबाइल फोन चुराने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। वॉच सेक्शन के अधिकारियों ने मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के नाम मो. अयूब उर्फ खुर्शीद (42), शेख बाबर (34), अमबर कमील (32) और जिशान राशिद (28) बताए गए हैं। इनमें से मो. अयूब, बाबर और अमबर दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर एवं जिशान करया इलाके का रहने वाला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.