छिनतई मामले में एक और गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : चंपासारी इलाके में छिनताई मामले में प्रधाननगर थाना की पुलिस ने एक और आरो
By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 11:05 PM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 06:36 AM (IST)
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : चंपासारी इलाके में छिनताई मामले में प्रधाननगर थाना की पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरेापित का नाम अर्जुन प्रसाद है। कुछ दिन पहले छिनताई मामले में पुलिस ने हराधन दास नामक एक युवक को गिरफ्तार किया था। उससे अर्जुन के नाम की जानकारी मिली थी। वह इस घटना के बाद से फरार था। जब वह लौटा तो रविवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार किया। सोमवार को उसे कोर्ट के माध्यम से जेल भेज दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें