गुवाहाटी से डेढ़ क्विंटल गांजा ले जाया जा रहा था बिहार, जलपाईगुड़ी में पुलिस ने किया बरामद
गुवाहाटी से बिहार की ओर ट्रक से ले जाते समय करीब डेढ़ क्विंटल गांजा को जलपाईगुड़ी कोतवाली पुलिस ने बरामद कर लिया। तस्कर भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Sun, 09 Dec 2018 06:45 PM (IST)Updated: Sun, 09 Dec 2018 06:45 PM (IST)
जलपाईगुड़ी [जागरण संवाददाता]। जलपाईगुड़ी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अभियान चलाकर शनिवार की देर रात गुवाहाटी से बिहार की ओर ले जाए जाते करीब डेढ़ क्विंटल गांजा बरामद किया। साथ ही एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है।
बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि असम से एक ट्रक से गांजा बिहार की ओर ले जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस पहाड़पुर इलाके में पहुंची। संदेह के आधार पर वाहनों में तलाशी अभियान चलाया।
इस दौरान एक ट्रक में 61 पैकेट में 145 किलोग्राम गांजा पाया गया। साथ ही वाहन में बैठे 19 वर्षीय युवक पवन कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। ट्रक को जब्त किया गया है। पकड़े गए युवक से पूछताछ करने पर पता चला कि ट्रक बिहार के राघवपुर इलाके का है। गांजा गुवाहाटी से बिहार की तरफ ले जाया जा रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका पता लगाया जा रहा है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें