हाथीघिसा ¨हदी कॉलेज में नामांकन फार्म का वितरण शुरू
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : नक्सलबाड़ी प्रखंड के हाथीघिसा में स्थापित तथा उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय स
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : नक्सलबाड़ी प्रखंड के हाथीघिसा में स्थापित तथा उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय से संबद्ध बीरसा मुंडा ¨हदी कॉलेज में नामांकन फार्म वितरण सोमवार से शुरू हो गया। वहीं फांसीदेवा प्रखंड अंतर्गत घोषपुकूर में स्थापित कॉलेज में भी नामांकन फार्म वितरण किया जा रहा है। इन दोनों कॉलेजों को शिक्षा सत्र 2018-19 में लागू कर दिया गया है। उक्त कॉलेज के चालू होने पर राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि एक साल के अंदर चार कॉलेज खोले गए हैं। जिनमें दो कॉलेज व दो तकनीकी शिक्षण संस्थान है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 2011 में राज्य में सत्ता संभालने के बाद सबसे ज्यादा फोकस शिक्षा व्यवस्था पर किया है। इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में ¨हदी भाषी रहते हैं। ¨हदी माध्यम के विद्यार्थियों को 12 वीं तक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद नामांकन के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था। मुख्यमंत्री की इच्छा शक्ति से राज्य का पहला ¨हदी कॉलेज डुवार्स क्षेत्र के बानरहाट में खोला गया गया। जबकि राज्य का दूसरा ¨हदी कॉलेज हाथीघिसा में खोला गया। दोनों कॉलेजों में बीए व बीकॉम जनरल कोर्स में नामांकन किए जा सकेंगे। दोनों के कॉलेजों के दोनों स्टीमों में सीटों की संख्या 150-150 निर्धारित की गई है।