Move to Jagran APP

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

- दहेज के लिए हत्या का आरोप - पति और ससुराल वाले निशाने पर -मायके वाले को पोस्टमार्टम रि

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 07:55 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 07:55 PM (IST)
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

- दहेज के लिए हत्या का आरोप

loksabha election banner

- पति और ससुराल वाले निशाने पर

-मायके वाले को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : माटीगाड़ा थाना क्षेत्र के खोलाईवक्तरी गाव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। विवाहिता का शव शनिवार को जिला अस्पताल से नॉर्थ बंगाल मेडिकल कालेज अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका का नाम 19 वर्षीय उमा पासवान है। जबकि मृतका के पति मिंटू चौधरी ने आरोपों को गलत बताया है। मृतका के परिवार वाले पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पति व ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराएंगे। घटना के संबंध में मृतका के जीजा मंतोष यादव व बहन चंद्रा यादव ने बताया कि आठ माह पूर्व ही उमा की शादी हुई थी। शादी के बाद अपने मा के पास वह लॉकडाउन के बाद बिहार के समस्तीपुर गयी थी। इस दौरान उसके पति ने उमा की मा से दहेज के लिए 2 लाख रुपये ओर एक सोने के चेन की मांग की। नगदी तो दे दिया परंतु सोने का चेन नहीं दे पाए। 16 जुलाई को उमा मायके से लौटी तो पति और ससुराल वालों का व्यवहार खराब हो गया था। उमा से किसी से मिलने नहीं दिया जाता था। शादी के पहले मिंटू लॉटरी टिकट और फल बेचता था। इन दिनों उसने यह काम भी बंद कर दिया था। शुक्रवार देर शाम पता चला कि उमा ने घर में फासी लगा ली है। जब घर के अंदर देखा तो वह घुटने के बल फंदे से बंधी थी। उसकी सास चल रही थी। उसे पहले एक निजी नìसग होम में ले गया। बाद में वहा के डॉक्टरों के कहने पर जिला अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान वहां उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है की उमा की हत्या की गयी है। आत्महत्या का कोई कारण नही है। माटीगाड़ा थाना प्रभारी सुबल घोष का कहना है कि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.