काजी नजरुल की जयंती पर बांटी गई खाद्य सामग्री
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी उत्तरबंग थैलेसीमिया एवं विकलांग प्रतिबंधी सेवा संस्था की ओर से काजी नजरुल क
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी उत्तरबंग थैलेसीमिया एवं विकलांग प्रतिबंधी सेवा संस्था की ओर से काजी नजरुल की जन्म जयंती मनाई गई। इस अवसर पर काजी नजरुल की छवि पर माल्यार्पण किया गया तथा उनके योगदान को याद किया गया। इसी कड़ी के तहत 30 जरूरतमंदों में खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। जिसमें आटा, दाल, चावल, सोयाबीन, तेल सहित अन्य कई सामग्रियां शामिल की गई थी। साथ ही 50 मास्क भी वितरित किए गए। इस बारे में संस्था की ओर से विमल चंद्र बनिक ने बताया कि काजी नजरुल के साहित्य में दिए योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। उनकी कविताएं आज भी प्रासंगिक हैं। उनकी कविताओं के माध्यम से समाज के बारे में भी बहुत कुछ जानने का मौका मिलता है। इसी के साथ खाद्य सामग्री वितरण की गई। इससे पहले अन्य कई स्थानों पर भी खाद्य सामग्री का वितरण किया जा चुका है।