बस्ती इलाकों में लंगर जारी
जागरण संवाददातासिलीगुड़ी गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की ओर से लॉकडाउन के दौरान शहर के आस
By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Apr 2020 07:42 PM (IST)Updated: Sat, 11 Apr 2020 07:42 PM (IST)
जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी: गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की ओर से लॉकडाउन के दौरान शहर के आसपास के इलाके में स्थित चाय बागान और बस्तियों में लंगर की व्यवस्था की जा रही है। प्रतिदिन लगभग 1000 -1200 जरूरतमंदों को भोजन कराया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत शनिवार को गंगाराम टी इस्टेट के निकट बस्ती इलाके और चंपासारी के कई इलाकों मेंजरूरतमंदों के मध्य भोजन वितरित किया गया। इस बारे में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की ओर से जीएस होरा ने बताया कि प्रतिदिन यह व्यवस्था की जा रही है। इसमें गुरुद्वारा के कार्यकर्ता विशेष तौर पर अपनी सेवा दे रहे हैं। साथ ही इस समय सामाजिक दूरी का विशेष तौर पर ख्याल रखा जाता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें