Move to Jagran APP

राशन ने नहीं मिलने से भड़का महिलाओं का गुस्सा

-पार्षद दुर्गा सिंह के घर का किया घेराव -पार्षद ने भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप जागरण

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Apr 2020 08:18 PM (IST)Updated: Sat, 04 Apr 2020 06:17 AM (IST)
राशन ने नहीं मिलने से भड़का महिलाओं का गुस्सा
राशन ने नहीं मिलने से भड़का महिलाओं का गुस्सा

-पार्षद दुर्गा सिंह के घर का किया घेराव

loksabha election banner

-पार्षद ने भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप

जागरण संवाददाता,सिलिगुड़ी:

शहर के वार्ड 5 की महिलाओं ने शुक्रवार को तृणमूल काग्रेस वार्ड पार्षद दुर्गा सिंह के घर का घेराव किया। महिलाओं की माग थी कि उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है। हमको पता चला है कि वार्ड काउंसिलर के घर से लोगों को राशन बाटा जा रहा है। वार्ड कमिश्नर के पिता अमरनाथ सिंह जो पूर्व पार्षद हैं ने इन महिलाओं को समझाने की भरसक कोशिश की,परन्तु बात नही बनी। आखिर काफी देर तक हंगामा के बीच पार्षद दुर्गा सिंह महिलाओं को समझाने में सफल हुई और हंगामा टल गया। पार्षद दुर्गा सिंह का कहना है किसके पीछे भारतीय जनता पार्टी की चाल है। उनके द्वारा ही सुनियोजित तरीके से महिलाओं को राहत सामग्री लेने के लिए भेजा गया था। दुर्गा सिंह का कहना है कि 29 मार्च को एसडीओ सिलीगुड़ी से इस वार्ड में रहने वाले1711 जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री देने की माग की थी। अब तक उनके पास कोई राहत सामग्री नहीं पहुंची है। जैसे ही उन्हें यह मुहैया करायी जाएगा। सभी जरूरतमंद 1711 लोगों तक सामग्री पहुंचा दी जाएगी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से दो नंबर मंडल कमेटी अध्यक्ष अमित जैन ने इस पूरी घटना में भारतीय जनता पार्टी के हाथ होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि वार्ड पार्षद के साथ वार्ड के गरीब लोगों के विवाद के बीच भाजपा को पार्षद द्वारा बदनाम करने की साजिश है। प्रशासन इस मामले की निष्पक्ष जाच करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.