Move to Jagran APP

भारी बारिश से पूरा शहर पानी पानी, जनजीवन अस्त व्यस्त

-ग्रामीण इलाकों में स्थिति और भी खराब -फुलेश्वरी एवं जोड़ापानी नदी उफान पर -महानंदा का जल स्तर

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 07:30 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 07:30 PM (IST)
भारी बारिश से पूरा शहर पानी पानी, जनजीवन अस्त व्यस्त
भारी बारिश से पूरा शहर पानी पानी, जनजीवन अस्त व्यस्त

-ग्रामीण इलाकों में स्थिति और भी खराब

loksabha election banner

-फुलेश्वरी एवं जोड़ापानी नदी उफान पर

-महानंदा का जल स्तर भी बढ़ा,किनारे बसीं बस्तियां जलमग्न

- अगले 24 घटे तक राहत मिलने की कोई संभावना नहीं

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी:शुक्रवार देर रात के बाद शुरू लगातार बारिश के कारण पूरा सिलीगुड़ी शहर तथा आसपास का इलाका पानी-पानी हो गया है। इससे जनजीवन भी बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। सिलीगुड़ी नगर निगम इलाके के ही कई वार्ड जलमग्न हो गए हैं। निकासी व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सिलीगुड़ी नगर निगम के अधीन वार्ड नंबर 1, 2, 3, 4, 5, 31, 32,, 46 के अलावा और भी कई वार्डो के निचले इलाके में सैकड़ों घरों में पानी घुस गया है। सबसे खराब स्थिति तो शहर के प्रमुख कॉलोनी में शामिल मिलनपल्ली की है। यहां भी अधिकांश घरों में पानी घुस गया है। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर जल जमाव भी है।

सिलीगुड़ी शहर के निकट ग्रामीण इलाकों की भी यही स्थिति है। भारी बारिश के कारण फुलेश्वरी एवं जोड़ापानी नदी उफान पर है। साथ ही शहर के बीचों बीच बहने वाली महानंदा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। इन नदियों के किनारे बने कई बस्तियों मैं पानी भरा हुआ है। साहू नदी का भी जलस्तर काफी बढ़ गया है। जिसके कारण फूलबाड़ी-डाबग्राम एक नंबर ग्राम पंचायत के अधीन कई गाव में पानी घुस गया है। यही स्थिति अठारहख़ाई ग्राम पंचायत इलाके की है। अठारहखाई पंचायत के शरद नगर इलाके में दर्जनों घरों में पानी घुसने की खबर है। गुलमा, मिलन मोड़ आदि इलाके भी जलमग्न हैं। अठारहख़ाई ग्राम पंचायत इलाके के शरद नगर के रहने वाले लोगों ने घरों में पानी घुसने के कारण नाराजगी व्यक्त की है। लोगों का कहना है कि निकासी व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण ही यह स्थिति बनी है। हर साल ही बारिश के समय इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। जबकि ग्राम पंचायत की ओर से निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की कोई व्यवस्था नहीं की जाती है। दूसरी ओर खबर मिलते ही स्थानीय ग्राम पंचायत सदस्य अजीत कुमार मलिक मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। उनका कहना है कि निकासी के लिए जो ड्रेन बने थे, उस पर अवैध कब्जा कर लिया गया है, जिसके कारण जलजमाव की समस्या होती है। इसकी जानकारी बीडीओ के अलावा ग्राम पंचायत प्रधान को भी दी गई है। इस बीच भारी बारिश के कारण शहर में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। पहले से ही कोरोना के बढ़ते मामले के कारण शहरवासी काफी परेशान हैं। सिलीगुड़ी नगर निगम के 9 वार्डो में संपूर्ण लॉकडाउन चल रहा है। इसके अलावा और भी कई बाजार बंद हैं। जिसकी वजह से पहले से ही शहर की रौनक गायब है। लोग अपने-अपने घरों से कम ही निकल रहे हैं। ऊपर से बारिश ने पूरी तरह से लोगों को अपने अपने घरों में कैद कर दिया है। शहर के हिल कार्ट रोड, सेवक रोड, वर्धमान रोड, एसएफ रोड आदि इलाके में दुकानें तो खुली हुई हैं, लेकिन बारिश के कारण ग्राहक लगभग नहीं के बराबर आ रहे हैं। सड़कें भी सुनसान पड़ी हुई हैं। वाहनों की आवाजाही भी काफी कम हो रही है। दूसरी ओर मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अगले 24 घटे तक बारिश से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। ना केवल सिलीगुड़ी बल्कि पूरे उत्तर बंगाल में कई स्थानों पर लगातार बारिश होगी। शनिवार को दोपहर तक सिलीगुड़ी शहर में 107 मिमी बारिश हो चुकी थी। इसके अगले 24 घंटे में 200 मिमी तक पहुंचने की है। इस बीच सिलीगुड़ी नगर निगम इलाके के जिन वार्डो में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है, वहा नगर निगम की टीम नजर रख रही है. सिलीगुड़ी नगर निगम के कमिश्नर सोनम वागदी भूटिया का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.