प्रशासन नहीं करेगी व्यवस्था तो करेगी वैकल्पिक व्यवस्था: शकर घोष
-टेलीमेडिसिन सेवा के साथ हेल्पलाइन नंबर किया जारी जागरण संवाददातासिलीगुड़ी कोरोनावायरस सिलीगु
-टेलीमेडिसिन सेवा के साथ हेल्पलाइन नंबर किया जारी
जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी: कोरोनावायरस सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र आसपास के इलाके में तेजी से फैल रहा है। इस बीमारी को लेकर लोग स्वयं को असहाय महसूस कर रहे हैं। कोविड-19 पीड़ितों को कैसे राहत पहुंचाया जाए। इस बात को लेकर सिलीगुड़ी भाजपा जिला कार्यालय में बैठक की गई। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए विधायक शकर घोष ने कहा कि जिला प्रशासन से कोविड-19 के पत्तों को हर प्रकार की माग की गई है अगर जिला प्रशासन सहयोग नहीं करते है तो भारतीय जनता पार्टी पीड़ितों के सेवा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करेगी। इसी कड़ी में
विधायक शकर घोष ने सिलीगुड़ी में कोरोना के बढ़ते मामले के बीच टेलीमेडिसिन सेवा को काफी हद तक कारगर बताया है। उन्होंने टेलीमेडिसिन सेवा लोगों तक पहुंचाने की पहल भी शुरू कर दी है। भाजपा कार्यालय में मीडिया से करते हुए विधायक शकर घोष ने टेलीमेडिसिन सेवा हेतु सिलीगुड़ी के लोगों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी की। यह हेल्पलाइन नंबर 9883457642 है। यह सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक काम करेगा। हेल्पलाइन नंबर पर फोन करने से लोगों को तत्काल स्वास्थ्य संबंधित किसी भी समस्या के बारे में जानकारी दी जायेगी। इसके अलावा रात के 9 बजे से सुबह 9 बजे तक व्हाट्सएप अथवा मैसेज के जरिए लोग स्वास्थ्य संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था कारगर बनाने के लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। भले ही भारतीय जनता पार्टी सरकार में नहीं आ पाई है लेकिन जनता ने पार्टी पर विश्वास कर उन्हें यहा का विधायक बनाया है। जनप्रतिनिधि होने के कारण उनके ज्यादा से ज्यादा सेवा उनकी प्राथमिकता होगी।