काफी लोग भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में शामिल
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी अल्पसंख्यक समुदाय के कई लोग सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के अल्प
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : अल्पसंख्यक समुदाय के कई लोग सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा में शामिल हुए। शामिल होने वाले लोगों को भाजपा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अली हुसैन ने पार्टी का झंडा देकर पार्टी में शामिल किया। इस मौके पर उन्होंने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में काफी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। यह संख्या आने वाले दिनों में और तेजी से बढ़ेगी। इस मौके पर भाजपा सिलीगुड़ी जिला कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, सिलीगुड़ी की संयोजक नूर अंसारी, भाजपा सिलीगुड़ी जिला इकाई के महासचिव राजू साहा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
दूसरी ओर खोरीबारी प्रखंड में भी विभिन्न दलों से 30 लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया।