कृषि विज्ञान केंद्र स्थापना की दिशा में चल रहा काम : राजू बिष्ट
-कीटनाशक यूरिया व रासायनिक खाद से जमीन हो रही बंजर दार्जिलिंग संसदीय क्षेत्र को जैविक कृ
-कीटनाशक, यूरिया व रासायनिक खाद से जमीन हो रही बंजर
दार्जिलिंग संसदीय क्षेत्र को जैविक कृषि क्षेत्र बनाने की तैयारी
-रंग्पो सेवक रेलखंड के कार्य की ली जानकारी
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : दार्जिलिंग के सांसद व भाजपा नेता राजू बिष्ट ने अपने संसदीय क्षेत्र के दौरा क्रम में दैनिक जागरण से बात करते हुए कहा कि वे चाहते है दार्जिंिलंग संसदीय क्षेत्र को जैविक कृषि क्षेत्र बनाए। इसके लिए जरुरी है कि इस क्षेत्र में कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना हो। इसे ध्यान में रखते हुए इसको लेकर प्रयास किया जा रहा है। ऐसा हो जाने से यहां के किसानों द्वारा कीटनाशक, यूरिया व रासायनिक खाद से बंजर हो रही जमीन को बचाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए नक्सलबाड़ी सामुदायिक भवन में क्षेत्रीय जैविक खेती केंद्र भुवनेश्वर और सूर्या फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से कृषि सम्मेलन का आयोजन किया गया। बिष्ट ने कहा कि दार्जिलिंग संसदीय क्षेत्र के दार्जिलिंग के चाय, संतरा, कालिम्पोंग का इलाइची, फूल, स्टोबरी, चोपड़ा, नक्सलबाड़ी, माटीगाडा, रंगापानी, खोरीबाड़ी बतासी क्षेत्र की सब्जी, विधाननगर का अनानास के उपज को सही दाम नहीं मिल पा रहे है। इस दिशा में केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है। इसमें सबसे बड़ी बाधा है कीटनाशक यूरिया एवं रासायनिक खाद के बेतहाशा उपयोग से बंजर हो रही जमीन। किसानों को इसके लिए गो आधारित कृषि पर जोर देना होगा। इसके लिए रेल व हवाई मार्ग से भी किसानों की सेवा के लिए आगे बढ़ी है।
इस मौके पर क्षेत्रीय जैविक खेती केंद्र के निदेशक डाक्टर अरुण कुमार राजपूत, भारतीय किसान संघ के भानु थापा, सरोज कुमार क्षेत्री, ललित अग्रवाल, वेद कर्मकार, दिलीप बारोई, कामेश्वर दलाई, रवि गुप्ता, रवि गुप्ता आदि ने भाग लिया। नक्सलबाड़ी, खोरीबाड़ी, चोपड़ा व फांसीदेवा के 600 से अधिक किसानों ने इसमे भाग लिया। इस मौके पर सांसद ने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। इतना ही नहीं रविवार को सांसद राजू बिष्ट ने सेवक रंग्पो रेलमार्ग परियोजना जो पड़ोसी राज्य सिक्किम के लिए लाइफ लाइन होगी। उसके कार्य प्रगति का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ दार्जिलिंग के विधायक निरज जिम्मा के साथ बैठक की। इसके अलावा रेलवे के अधिकारियों व काम करने वाली संस्था के लोगों से बात करते हुए उसमें आ रही बाधा के संबंध में जानकारी ली। सांसद सोमवार को बागडोगरा एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर बैठक करेंगे। इसमें आ रही बाधाओं को दूर करने की दिशा में काम किया जाएगा।