दो सदस्यों ने थामा टीएमसी का झंडा
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : माटीगाड़ा दो नंबर ग्राम पंचायत की माकपा सदस्य चंद्रकला मेहरा ने स
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 02:47 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 02:47 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : माटीगाड़ा दो नंबर ग्राम पंचायत की माकपा सदस्य चंद्रकला मेहरा ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस का झंडा थाम लिया। राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने पार्टी में शामिल होने वाले पंचायत सदस्य को झंडा देते हुए पार्टी में आने के लिए स्वागत किया। मंत्री ने कहा कि यह सब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विकास यात्रा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि चंद्रकला मेहरा के तृणमूल कांग्रेस में आने से माटीगाड़ा दो ग्राम पंचायत में तृणमूल कांग्रेस पंचायत सदस्यों की संख्या 16 हो गयी है। अन्य सदस्यों की संख्या मात्र आठ है। पंचायत के विकास के लिए संख्या काफी है जिसके बल पर यहां विकास तेजी से होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें