भूस्खलन के कारण खुला बंद रास्ता
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : शहर से 25 किलोमीटर दूर सेवक के हाथीसूर के निकट भूस्खलन क
By Edited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 02:32 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 05:51 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : शहर से 25 किलोमीटर दूर सेवक के हाथीसूर के निकट भूस्खलन के कारण सिक्किम और कालिम्पोंग जाने वाले मार्ग को रविवार दिन के दो बजे दिन में वन वे के रूप में खोला गया। शनिवार शाम के बाद से यह मार्ग बंद था। मार्ग बंद रहने के कारण यहां से गुजरने वाली वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। मौसम साफ होने के बाद सेवक थाना की पुलिस वन वे मार्ग से एक-एक करके वाहनों को जाने दे रही है। भूस्खलन के कारण सिक्किम में फंसे पर्यटकों को सेना का चॉपर वहां से बाहर निकालने में सहायक हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें