वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो पुलिसकर्मी की मौत
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी -जलाईगुड़ी मार्ग फाटापुकुर के निकट रविवार दोपहर वाहन दुर्घटना में दो पुलिसकर्मी क
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी -जलाईगुड़ी मार्ग फाटापुकुर के निकट रविवार दोपहर वाहन दुर्घटना में दो पुलिसकर्मी की मौत हो गयी है। एक पुलिसकर्मी घायल है उसे अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। इसकी जानकारी जलाईगुड़ी एसपी अभिताभ माइति ने दी। उन्होंने बताया कि पुरूलिया से पुलिसकर्मियों का सामान लेकर एक पुलिस वैन जलपाईगुड़ी की ओर जा रहा था। इसमें सामान के साथ तीन पुलिसकर्मी सवार थे। अन्य पुलिसकर्मी ट्रेन के माध्यम से लौट रहे थे। पुलिस वैन जब फाटापुकुर के निकट पहुंची तो अचानक पुलिस वैन का टायर फट गया और वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इसमें दो पुलिसकर्मी जो आरक्षी थे घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इस घटना से पूरे पुलिस महकमा में शोक की लहर दौड़ गयी है।