विधायक ने किया नवनिíमत पुल का उद्घाटन
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी शहर के वार्ड नंबर एक और 47 को जोड़ने वाले पंचनई नदी पर बने नवनिí
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी: शहर के वार्ड नंबर एक और 47 को जोड़ने वाले पंचनई नदी पर बने नवनिíमत पुल का विधिवत उद्घाटन बुधवार को स्थानीय विधायक और सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन अशोक नारायण भट्टाचार्य ने किया। कार्यक्रम में प्रशासनिक बोर्ड के सदस्य
नुरुल इस्लाम, रामभजन महतो, शकर घोष, कमल अग्रवाल, मुकुल सेनगुप्ता समेत अन्य लोग उपस्थित थे। अशोक नारायण भट्टाचार्य ने बताया कि पिछले बारिश में पानी बढ़ने के कारण इलाके के लोगों को काफी परेशानी होती थी। खास कर विद्याíथयों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। सिलीगुड़ी नगर निगम इस समस्या के स्थायी रूप से हल करने का निर्णय लिया। यहां पुल बनाने का फैसला हुआ। उन्होंने आगे कहा कि सासद विकास निधि की वित्तीय लागत से नए लोहे के पुल का निर्माण किया गया। इस पुल के निर्माण के लिए लगभग 1 करोड़ 5 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य सरकार से वित्तीय सहायता नहीं मिलने के बावजूद सिलीगुड़ी नगर निगम ने स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मागों और विद्याíथयों को ध्यान में रखते हुए इस लोहे के पुल का निर्माण किया है। आने वाले दिनों में इस इलाके में कई और विकास कार्य किए जाएंगे।
दूसरी ओर इस पुल के बन जाने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। इनका कहना है कि वर्षो की मांग अब जाकर पुरी हुई है। पुल बन जाने से यहां को लोगों का आवाजाही करने में काफी सुविधा होगी। पुल के बन जाने से यहां के लोग काफी खुश हैं।