भारी मात्रा में नशीली दवा के साथ दो गिरफ्तार
-दोनों आरोपी नेपाल के झापा जिले के रहने वाले -सीमा से दो किमी पहले पुलिस ने दबोचा जागर
-दोनों आरोपी नेपाल के झापा जिले के रहने वाले
-सीमा से दो किमी पहले पुलिस ने दबोचा
जागरण संवाददाता,खोरीबाड़ी: देवीगंज पीपी की पुलिस ने सोमवार को खोरीबाड़ी प्रखंड के सिंघियाजोत बस पड़ाव से नशीले पदाथरें के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। देवीगंज पीपी इंचार्ज अशोक अधिकारी ने बताया कि दोनों युवकों के पास से प्रतिबंधित फेनेर्गन 280 पीस, ल्यूपिक एजीस 45 पीस तथा 16 नाइट्रोसन टेबलेट बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों ने नशीले पर्दाथों को अपने जैकेट में छिपाकर रखा था। ये लेग इसे लेकर भारत से नेपाल जाने के फिराक में थे। पुलिस को पहले से ही गुप्ता सूचना के आधार पर इनकी योजनाओं की जानकारी मिल गई थी। दोनों को दबोचने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया। पीपी इंचार्ज अशोक अधिकारी स्वयं इसकी अगुवाई कर रहे थे। दोनों युवकों को भारत -नेपाल सीमा से 2 किलोमीटर पहले ही दबोच लिया गया। दोनों युवक नेपाल के झापा जिले के रहने वाले हैं। गिरफ्तार युवकों में से एक का नाम पोस्ट भुजेल है। वह ग्राम कैम्पस मोड़,दमक का रहने वाला है- जबकि दूसरा आरोपी अर्जुन कालिकोटी भी वहीं का रहने वाल है। बाद में दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए खोरीबाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया गया। इधर,खोरीबाड़ी थाना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट में पेश करने के बार दोनों आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा। यह जानना जरूरी है कि उसने भारतीय सीमा क्षेत्र में नशे की दवा कहां से खरीदी। यह तथी पता चल सकेगा जब उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। इस मामले में और भी कुछ लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।