Murder in Darjeeling : दुर्गापुर में भुजाली से पेट पर प्रहार कर दोस्त की हत्या, एक युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे
यह घटना दुर्गापुर शहर के न्यू टाउनशिप थाना एबीएल मैदान में रविवार की रात हुई। सुबोध प्रसाद राय (30) अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। एबीएल सूर्यसेन कॉलोनी निवासी गजेंद्र सिंह वहां पहुंचा। विवाद शुरू हो गया। अचानक गजेंद्र ने भुजाली से सुबोध के पेट पर प्रहार कर दिया।
जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : एक युवक ने अपने दोस्त पर भुजाली से पेट पर प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना में आरोपित को हिरासत में लिया है। यह घटना दुर्गापुर शहर के न्यू टाउनशिप थाना एबीएल मैदान में रविवार की रात हुई। अनुमान किया जा रहा है कि पुराने विवाद में यह घटना हुई है।
रविवार की रात सुबोध प्रसाद राय (30) अपने दोस्तों के साथ एबीएल के एक क्लब मैदान में बैठा हुआ था। उसी समय एबीएल सूर्यसेन कॉलोनी निवासी गजेंद्र सिंह वहां पहुंचा। जहां उनलोगों का विवाद शुरू हो गया। उस विवाद में गजेंद्र ने अचानक भुजाली से सुबोध के पेट पर प्रहार कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हुआ। उसे इलाज के लिए दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
वहीं पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया। सुबोध के भाई विनोद प्रसाद राय ने कहा कि रात में सूचना मिली, उसके पेट पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। पुलिस उपायुक्त अभिषेक गुप्ता ने कहा कि मामले की जांच हो रही है। एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।