West bengal Crime : चाय बागान में ले जाकर नाबालिग के साथ दुराचार, आत्मग्लानि में पीड़िता ने जहर खाकर जान दी
West bengal Crime घटना शुक्रवार को घटित हुई। दूसरी बहन की हालत गंभीर। एसपी बोले-मामला संज्ञान में आया है दो आरोपी फरार हैं तीन को गिरफ्तार कर रिमांड पर लेकर पूछताछ होगी।
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी : राजगंज ब्लॉक अन्तर्गत सन्यासी काटा ग्राम पंचायत नवग्राम क्षेत्र निवासी दो नाबालिगों को बुरी नीयत से बहला फुसलाकर कुछ अराजकतत्व पिछले दिन शुक्रवार को चाय बागान में ले गए। जहां एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस कुकृत्य के बाद किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुंची। जहां दोनों बहनों ने आत्मग्लानि से जहर खा लिया।इसकी जानकारी जब स्थानीय लोगों को हुई तो लोगों ने उक्त दोनों नाबालिगों को इलाज के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई जबकि उसकी छोटी बहन के द्वारा दिए गए बयान के आधार पर राजगंज पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
वहीं पीडि़ता की छोटी बहन अराजकतत्वों के चंगुल से खुद को छुड़ाकर भाग आई। यह देख उक्त अराजकतत्व उसे वहीं वैसे ही छोड़कर फरार हो गए।
भाई की शिकायत पर दुष्कर्म के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मंगलवार को राजगंज थाना की पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। नाबालिग के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया। जिन्हें पुलिस ने रिमांड पर लिया है। वही दो अन्य आरोपी अभी फरार है।
पीड़िता के परिजनों ने मांगा न्याय, आरोपियों के परिजन बोले-आरोप गलत
छोटी बहन का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की सूचना पाते ही राजगंज के विधायक खगेश्वर राय ने पीडि़ता के परिजनों से मुलाकात की उन्होंने रोपियों को कड़ा दंड देने की मांग की है। वही आरोपियों के परिजनों ने आरोप को गलत बताया है।
अदालत में आरोपियों ने नहीं की टिप्पणी, विधायक राय पीडि़ता के घर पहुंचे
राजगंज थाना सूत्रों के अनुसार पकड़े गए तीन युवकों के खिलाफ पाक्सो का मामला दायर किया गया है। इस दिन अदालत में आरोपियों ने किसी प्रकार टिप्पणी नहीं की। घटना की खबर मिलते ही विधायक खगेश्वर राय पीडि़ता के घर पहुंचे।
सामूहिक दुराचार के मामले में तीन गिरफ्तार, दो फरार : एसपी प्रदीप यादव
उन्होंने कहा कि यह दुखद घटना है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वही जलपाईगुड़ी के पुलिस अधीक्षक प्रदीप यादव ने कहा कि सामूहिक दुराचार के मामले में तीन को गिरफ्तार किया गया है। दो फरार है। रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।