मंत्री ने लिया हाथीघिसा ¨हदी कॉलेज का जायजा
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी महकमे के नक्सलबाड़ी प्रखंड अंतर्गत हाथीघिसा में स्था
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी महकमे के नक्सलबाड़ी प्रखंड अंतर्गत हाथीघिसा में स्थापित तथा उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय से संबद्ध बिरसा मुंडा ¨हदी कॉलेज का औपचारिक रूप से उद्घाटन बीते बुधवार को राज्य के शाखा सचिवालय उत्तर कन्या से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा उद्घाटन करने के बाद गुरुवार को राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने इसका जायजा लिया। वहीं उन्होंने फांसीदेवा प्रखंड अंतर्गत घोषपुकूर में स्थापित कॉलेज का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने संवाददाताओं से बातें करते हुए दोनों कॉलेजों में नामांकन फार्म वितरण का काम पहले का ही शुरू हो गया है। इन दोनों कॉलेजों को शिक्षा सत्र 2018-19 में चालू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि एक साल के अंदर चार कॉलेज खोले गए हैं। इनमें दो कॉलेज व दो तकनीकी शिक्षण संस्थान है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 2011 में राज्य में सत्ता संभालने के बाद सबसे ज्यादा फोकस शिक्षा व्यवस्था पर किया गया। इस क्षेत्र में काफी संख्या में ¨हदी भाषी रहते हैं। ¨हदी माध्यम के विद्यार्थियों को 12 वीं तक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद नामांकन के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ही इच्छा शक्ति से राज्य का पहला ¨हदी कॉलेज डुवार्स क्षेत्र के बानरहाट में खोला गया गया। जबकि राज्य का दूसरा ¨हदी कॉलेज हाथीघिसा में खोला गया। उन्होंने कहा कि दोनों कॉलेजों में बीए व बीकॉम जनरल कोर्स में नामांकन किए जा सकेंगे। दोनों के कॉलेजों के दोनों स्टीमों में सीटों की संख्या 150-150 निर्धारित की गई है।