सिलीगुड़ी में भारत के मन की बात कार्यक्रम में किरण रिजीजू नही लेंंगे भाग
उत्तर बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूरी ताकत झोंक दी है। सिलीगुड़ी में कार्यक्रम में स्वपन दासगुप्त ही भारत के मन की बात करेंगे।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 10:25 AM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 10:25 AM (IST)
सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। स्वपन दासगुप्त सेवक रोड स्थित मित्तल गार्डेन में दोपहर एक बजे से पार्टी कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, चाय बागान मालिकों और बुद्धिजीवियों के साथ भारत के मन की बात करेंगे।
भाजपा के उत्तर बंगाल संयोजक रथींद्र बोस ने बताया कि स्वपन दासगुप्त पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत कर यहां की स्थिति के बारे में जानकारी भी लेंगे। लोकसभा चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं की भूमिका के संबंध में बातचीत करेंगे।
इसके बाद उत्तर बंगाल के चाय बागान मालिकों से बातचीत कर चाय बागान की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। देर शाम शहर के सभी वर्गों और बुद्धिजीवियों के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित प्रश्नों के बारे में वार्ता करेंगे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें