Move to Jagran APP

मास्क को लेकर जागरूक नहीं है लोग

-ना शारीरिक दूरी की चिंता और ना महामारी का भय जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी वायरस का

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 May 2021 10:35 PM (IST)Updated: Mon, 10 May 2021 10:35 PM (IST)
मास्क को लेकर जागरूक नहीं है लोग
मास्क को लेकर जागरूक नहीं है लोग

-ना शारीरिक दूरी की चिंता और ना महामारी का भय

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी:

वायरस का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना के केस भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं और इस क्षेत्र में भी स्थिति काफी ज्यादा मुश्किल है। ऐसे में लोगों से संपर्क में ना आना और मास्क ही कोरोना से बचाव है। ऐसे में कई डॉक्टर्स अब डबल मास्क की सलाह दे रहे हैं यानी जब आप घर से बाहर निकलें तो एक की जगह दो मास्क पहनकर जाएं। हद तो यह है कि दो की क्या बात करें एक भी लोग सही तरीके से नहीं पहन रहे है।

दो मास्क संक्रमण से बचने में काफी मददगार

अब कई लोगों ने डबल मास्क अपना भी लिया है और दो मास्क लगाकर घर से बाहर निकल रहे हैं। हालाकि, डबल मास्क लगाने का भी एक तरीका होता है, जिससे आप संक्रमण से ज्यादा बच सकते हैं। कई लोग डबल मास्क तो लगा रहे हैं, लेकिन उसका तरीका गलत है। ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं कि डबल मास्क किस तरह से लगाना चाहिए और इसे लगाने का सही तरीका क्या है? सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर मास्क लगाने का सही तरीका बताया है। एक वीडियो के जरिए भी बताया गया है कि आपको किस तरह मास्क पहनना चाहिए। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अगर आप डबल मास्क पहनते हैं तो आप कोरोना के नए स्ट्रेन से बच सकते हैं।

कॉटन और सíजकल मास्क का करें इस्तेमाल

आप डबल मास्क लगा रहे हों, तब आपको कॉटन का मास्क और सíजकल मास्क लेना होता है। डबल मास्क में कॉटन और सíजकल मास्क का पेयर ही कारगर होता है। जैसे कई लोग दो सíजकल मास्क लगा लेते हैं या फिर दो कॉटन मास्क लगा लेते हैं, जो कि ज्यादा कारगर तरीका नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.